BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, छात्रवृत्ति, ग्रीन कार्ड, धान अधिप्राप्ति के प्रगति की हुई समीक्षा

by bnnbharat.com
November 12, 2020
in समाचार
उपायुक्त कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन
Share on FacebookShare on Twitter

छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में विशेष सतर्कता बरतने हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त निदेश

धान अधिप्राप्ति के लिए विशेष कैम्प लगाने का निदेश

जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक

रांची:-  उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा, छात्रवृति, ग्रीन कार्ड योजना, धान अधिप्राप्ति की तैयारी, वार्षिक पेंशन सत्यापन प्रतिवेदन, इत्यादि से संबंधित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में जिले में चल रहे महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई.

आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री छवि रंजन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आच्छादन लक्ष्यपूर्ति से संबंधित अद्यतन स्थिति से संबंधित विस्तृत जानकारी ली. साथ ही, सभी संबंधित योजनाओं के संबंध में प्रखंडवार विस्तृत जानकारी प्राप्त की.

छात्रवृत्ति के वेरिफिकेशन में विशेष सतर्कता बरतने हेतु उपायुक्त ने दिए सख्त निदेश

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने अल्पसंख्यकों तथा एस सी, एस टी, ओबीसी छात्रवृत्ति की समीक्षा के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. साथ ही, किसी भी प्रकार की स्कॉलरशिप की राशि निर्गत करने से पूर्व सभी दस्तावेजों का पूर्णतः सत्यापन एवं अच्छी तरीके से जांच करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा, “अगर किसी लाभुक को छात्रवृति की राशि मिलने से संबंधित दस्तावेजों में किसी प्रकार का संदेह या भ्रम की स्थिति हो तो ऐसे में संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उक्त की अद्यतन स्थिति की जांच फिजिकल वैरिफिकेशन के जरिए भी की जा सकती है.“ इसके अतिरिक्त प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निदेश दिया गया. उपायुक्त श्री रंजन ने सभी छात्रवृत्तियों का सतर्कतापूर्वक नियमानुसार वेरिफिकेशन कर आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा, “छात्रों को साईकिल क्रय हेतु डीबीटी के माध्यम से दी गई राशि का वेरिफिकेशन  ज़रूर करें. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, लाभुकों ने साईकिल का क्रय किया या नहीं इसकी रिपोर्ट सम्बन्धित बीईईओ से प्राप्त कर जल्द से जल्द समर्पित करें.“

चिकित्सा अनुदान की राशि योग्य लाभुकों को मुहैया कराने हेतु सभी बीडीओ को सम्बंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित कर रिपोर्ट भेजने का निदेश दिया गया है.

ग्रीन कार्ड के वेरिफिकेशन कार्य की प्रगति समीक्षा

बैठक की कार्यवाही के दौरान उपायुक्त ने ग्रीन कार्ड वेरिफिकेशन संबंधी प्रथम सूची का पब्लिकेशन 15 नवम्बर को जारी करने हेतु ज़रूरी निदेश दिए. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को सभी योग्य लाभुकों की इंट्री का कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर पूर्ण करने का निदेश दिया गया.

धान अधिप्राप्ति के लिए विशेष कैम्प लगाने का निदेश

धान अधिप्राप्ति हेतु किसानों को जोड़ने के लिए 10 दिनों तक लगातार विशेष कैम्प लगवाने का निदेश दिया गया. बीडीओ तथा सीओ के संयुक्त नेतृत्व में यह कैम्प लगाया जाएगा एवं उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित अनुश्रवण समिति द्वारा जिला स्तर पर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया जाएगा. लैम्प्स तथा पैक्स को निर्धारित संख्या में किसानों को जोड़ने का निदेश दिया गया. इस कार्य को युद्धस्तर पर संचालित करने हेतु सभी बीडीओ एवं सीओ को अपने प्रखण्ड के बीसीओ (BCO) तथा लैम्प्स और पैक्स के साथ बैठक करने का निदेश दिया गया.

मनरेगा संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा

मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त रांची द्वारा निर्देश दिया गया कि, जो अभियान 23 अक्टूबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक चलाया जा रहा है, उसमें लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस का सृजन किया जाए एवं पुराने योजनाओं को तीव्र गति से पूर्ण किया जाए. साथ ही उपायुक्त ने निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप दीदी बाड़ी योजना का स्थल चयन एवं योजना यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जाए.

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आईटीडीए, निदेशक डीआरडीए,  निदेशक एन ई पी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत सम्बन्धित विभागों के कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

परिवार नियोजन के बारे में जागरूकता फैला रही हैं नवाडीह गांव की लड़कियां

Next Post

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधियों ने विधानसभा से सरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पारित होने पर दी बधाई, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Next Post
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधियों ने विधानसभा से सरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पारित होने पर दी बधाई, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को राष्ट्रीय आदिवासी सरना धर्म रक्षा अभियान के प्रतिनिधियों ने विधानसभा से सरना आदिवासी धर्मकोड का प्रस्ताव पारित होने पर दी बधाई, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d