BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्‍मनिर्भर निधि योजनान्‍तर्गत प्रगति की समीक्षा

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in Uncategorized
प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्‍मनिर्भर निधि योजनान्‍तर्गत प्रगति की समीक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

अशोकनगर: कलेक्‍टर अभय वर्मा की अध्‍यक्षता में बुधवार को कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्‍मनिर्भर निधि योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को वितरित ऋण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बी.एस. जाटव,एलडीएम आर.के. मणि, समस्‍त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत,सीएमओं सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बैंकर्स उपस्थित थे.

बैठक में कलेक्‍टर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्‍मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत लक्ष्‍य के अनुरूप जो प्रकरण बैंको को प्रेषित किये गये है. उन प्रकरणों को स्‍वीकृत कर 10 दिवस में ऋण वितरण की कार्यवाही की जाए.

उन्‍होंने कहा कि जिले को प्राप्‍त 4110 का लक्ष्‍य इस माह शत प्रतिशत पूर्ण हो यह सुनिश्चित किया जाए. उन्‍होंनें बैंकवार समीक्षा कर ऋण वितरण की प्रगति के संबंध में आवश्‍यक निर्देश दिए.

उन्‍होंने स्‍पष्‍ट किया कि जो बैंक इस कार्य में प्रगति नही लायेंगे उनके विरूद्ध सख्‍त कार्यवाही करते हुए बैंक बंद किये जाने हेतु वरिष्‍ठ अधिकारियों को प्रस्‍ताव भेजा जायेगा.

इसी प्रकार बैठक में मुख्‍यमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर ग्रामीण आत्‍मनिर्भर योजनान्‍तर्गत जिले के चारों विकासखण्‍डों को दिये गये 02-02 हजार के लक्ष्‍य के संबंध में आगामी माह में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए.

उन्‍होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तथा मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीबों के हितों को ध्‍यान में रखते हुए उक्‍त दोनों योजनाएं लागू की गई है. कोरोना काल में बेरोजगार हुए व्‍यक्तियों को योजना के अंतर्गत अपना व्‍यवसाय स्‍थापित करने के लिए 10 हजार रूपये का ऋण ब्‍याज मुक्‍त उपलब्‍ध कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पात्र आदिवासी परिवार को पट्टा दिलाना शासन की पहली प्राथमिकता: कलेक्‍टर 

Next Post

42 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Next Post
पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, इनामी अपराधी सहित 4 गिरफ्तार

42 बोतल विदेशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d