बिहार: किशनगंज जिला अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड में संचालित ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने इसकी समीक्षा की और दिशा निर्देश दिया कि अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित कर अधिकतम लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाए तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पूर्ण करने में तेजी लाई जाए ताकि जिलावासियों को उसका समुचित लाभ मिल सके.

