पटना: एनएमसीएच में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के कारणों ,मरीज को उपलब्ध कराई गई चिकित्सा व्यवस्था एवं मृत्यु को कम करने को लेकर सोमवार को एनएमसी के प्राचार्य की अध्यक्षता में बैठक हुई.
पिछले सप्ताह एनएमसीएच में कोविड से हुई मरीजों की मौत के कारणों की समीक्षा की गयी व कोविड से हो रही मृत्यु को कैसे रोका जाए. इस पर भी चर्चा की गयी. प्राचार्य ने बताया कि मरीज की मौत का कारणो आदि बिंदुओ पर समीक्षा की गयी, ताकि आगे से और सतर्कता बरती जाए.
बैठक में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ उमाशंकर प्रसाद,एपिडेमियोलॉजि डॉ मुकुल कुमार सिंह एवं डॉ संतोष कुमार शामिल रहे .मालूम हो कि पिछले दिन इसको लेकर अस्पताल में एक कमेटी बनाई गई थी,जो पिछले सप्ताह में हुई मरीजों की मृत्यु की हर सोमवार को समीक्षा करेगी.

