BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डगरा के पुलिस पिकेट में लगाये जा रहे सोलर लाइट की प्रगति की समीक्षा

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in Uncategorized
25 मामलों में मुआवजा भुगतान का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया जायेगा प्रेशर कुकर 

मेदिनीनगर :- पलामू के उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष केंद्रीय सहायता की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी.उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में डीसी ने जिले में केंद्रीय सहायता मद की राशि से चल रही योजनाओं की समीक्षा की.

बैठक में उपायुक्त ने डगरा के पुलिस पिकेट में लगाये जा रहे सोलर लाइट की प्रगति की जानकारी ली, इस पर जिला योजना पदाधिकारी ने बताया कि पिकेट में सोलर लाइट का अधिष्ठापन करा दिया गया है.

इस पर उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी को डगरा गांव का सर्वे कर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सोलर लाइट लगाने की बात कही. वहीं गांव में चेक डैम के निर्माण के संभावनाओं पर भी चर्चा किया गया. इसके अलावा डाल्टेनगंज शहर के जिला पुस्तकालय को डिजिटल पुस्तकालय में अपग्रेड करने पर भी चर्चा किया गया. वहीं 10 प्राथमिक विद्यालय में नये शौचालय निर्माण कराने पर भी निर्णय लिया गया. इसके अलावे उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छोटे-मोटे खामियों को दुरुस्त कराने की भी बात कही. बैठक में उपायुक्त ने पिपरा के मुन्नी सिंह इंटर कॉलेज तक पहुंच पथ बनाने का निर्देश दिया.

 आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया जायेगा प्रेशर कुकर 

बैठक में समाज कल्याण पदाधिकारी ने उपायुक्त को बताया कि कई आंगनवाड़ी  सेविकाओं के पास प्रेशर कुकर नहीं रहने के वजह से खाना बनाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है इस पर डीसी ने जिला योजना पदाधिकारी को आंगनवाडी सेविकाओं को चिन्हित करते हुए आवश्यकतानुसार कुकर उपलब्ध कराने की बात कही.

 मनातू में मधु एवं मोम उद्योग को बढ़ावा देने के निर्देश

बैठक में ज़िला योजना पदाधिकारी ने डीसी को अवगत कराया कि मनातू में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मधु एवं मोम को आजीविका चलाने के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है. इस पर उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी को उक्त गांव का सर्वे कराकर मधु एवं मोम उद्योग को कैसे बड़े मार्केट में लाया जाये इस ओर काम करने की बात कही गयी. बैठक में डीसी के अलावा,डीडीसी,डीपीओ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विद्यार्थियों के भविष्य का ख्याल रखा जाना जरूरी-आलोक दूबे

Next Post

जनता दरबार में कई लोगों ने रखी समस्याए, डीसी ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

Next Post
जनता दरबार में कई लोगों ने रखी समस्याए, डीसी ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

जनता दरबार में कई लोगों ने रखी समस्याए, डीसी ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d