धनबाद:- धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने आज बाघमारा अंचल के बरोरा क्षेत्र बी.सी.सी.एल. अन्तर्गत मुराईडीह कोलियरी में पड़ने वाले वन भूमि रकवा-133.69 हेक्टेयर भूमि का अपयोजना प्रस्ताव की समीक्षा की.
इस अवसर पर उपायुक्त ने बन्दोवस्त पदाधिकारी को दस दिनों के अन्दर समन्वय स्थापित कर टीम वर्क के साथ दस्तावेज का मिलान एवं सत्यापन कर पुनः उपलब्ध कराने, अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में महाप्रबंधक, बरोरा क्षेत्र एवं अंचल अधिकारी, बाघमारा के साथ कार्यो का पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने तथा समन्वय स्थापित कर कार्यो को समयवद्ध तरीके से अभियान चलाकर पूरा करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि कार्यो में यदि किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो बी.सी.सी.एल. के संबंधित क्षेत्र के महाप्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारी भू-बंदोबसत पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी बाघमारा को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे.
बैठक में उपायुक्त उमा शंकर सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर चंदन कुमार, अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार, आइटी रेवेन्यू रूपेश मिश्रा सहित बीसीसीएल के पदाधिकारी शामिल थे.
