रांची: आज नगड़ी प्रखंड कार्यालय सभागार में उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल द्वारा समीक्षा बैठक की गई.
बैठक में प्रवासी मजदूरों, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अंचल से संबंधित योजनाओं के साथ साथ अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई.
बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी अनुजा, बीसीओ अरुण सिंह, प्रधान सहायक अंचल बिगल प्रसाद साहु, प्रखण्ड नाजीर धमेंद्र उरांव, पीएमएवाई कॉर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार, जनसेवक सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक तथा प्रखंड एवं अंचलकर्मी उपस्थित थे.
समीक्षा बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, रांची अनन्य मित्तल ने प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रवासी मजदूर, पीएचइडी और विशेष तौर पर मेन डेज जेनरेशन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए.

