BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुनरुद्धार किये गये सीआरएम बारा तालाब का उद्घाटन

by bnnbharat.com
August 28, 2020
in समाचार
पुनरुद्धार किये गये सीआरएम बारा तालाब का उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: जैव विविधता के प्रति अपनी वचनबद्धता के तहत टाटा स्टील ने जमशेदपुर में सीआरएम बारा तालाब का कायाकल्प किया. टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेंद्रन ने वीपी, स्टील मेकिंग सुधांशु पाठक,  अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन आर रवि प्रसाद और कर्मचारियों की उपस्थिति में इसका उद्घाटन किया. चीफ, कॉर्पोरेट एडमिनिस्ट्रेशन रितुराज सिन्हा ने कार्यक्रम का संदर्भ बताया. इसके बाद नरेंद्रन ने वर्चुअल पट्टिका का अनावरण किया.

इस अवसर पर नरेंद्रन ने कहा कि सीआरएम बारा तालाब कायाकल्प परियोजना अपशिष्ट से मूल्य सृजन का एक आदर्श उदाहरण है. यह वर्षा जल संचयन सुविधा और विभिन्न वनस्पति और जीवों के साथ एक सुंदर क्षेत्र है. जिम्मेदार कॉर्पोरेट के रूप में समुदाय और पारिस्थितिक तंत्र के साथ संगत औद्योगिक विकास भी महत्वपूर्ण है. इस तरह की परियोजनाएं समुदाय, पारिस्थितिकी तंत्र और जैवविविधता के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं.

14 एकड़ में फैले सीआरएम बारा तालाब कायाकल्प परियोजना एक वर्ष के रिकॉर्ड समय में पूरी हुई. इससे पहले सीआरएम बारा तालाब में एक बड़े और दो छोटे जल निकाय थे, जो तेजी से लुप्त हो रहे थे. गायब हो चुके बड़े जल निकायों को मिलाकर अब वैज्ञानिक तरीके से बनाए गए जलाशय में 82,000 क्यूबिक मीटर जल जमा करने की क्षमता है. क्षेत्र में भूजल का स्तर, परियोजना के कार्यान्वयन के साथ बढ़ना शुरू हो गया है, इस प्रकार कम होते भूजलस्तर को नियंत्रित भी किया गया है.

5000 से अधिक पौधों के रोपण ने इस क्षेत्र में हरियाली के आच्छादन को बढ़ाया है, जो पक्षियों और तितलियों को तालाब की ओर आकर्षित करता है. तालाब में मछलियों की बढ़ती संख्या प्रवासी पक्षियों को भी आकर्षित करने लगी है. स्वच्छ और हरित वातावरण न केवल क्षेत्र की सुंदरता को बढ़ा रहा है, बल्कि जैवविविधता के संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहा है. यह अब एक सुंदर तालाब और वनस्पति से घिराहुआ क्षेत्र है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करमा पूजा कल, भाई बहनों का त्यौहार है यह पर्व, जानें पूजा विधि

Next Post

केवल कुछ जातियां को मिल रहा लाभ, कुछ अब भी पिछड़ी हैं: सुप्रीम कोर्ट

Next Post
केवल कुछ जातियां को मिल रहा लाभ, कुछ अब भी पिछड़ी हैं: सुप्रीम कोर्ट

केवल कुछ जातियां को मिल रहा लाभ, कुछ अब भी पिछड़ी हैं: सुप्रीम कोर्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d