BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पीसीएस प्रीलिम्स 2020 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
पीसीएस प्रीलिम्स 2020 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

 

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS Prelims 2020 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा 2020 में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट पर एवं आयोग के सूचना पट पर चेक कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग {UPPSC}द्वारा 21 नवंबर 2020 को जारी यूपी पीसीएस प्री-2020 का रिजल्ट तकनीकी खामी होने के कारण गलत जारी हो गया था. मामला पकड़ में आने के बाद पीसीएस प्री परीक्षा-2020 के परिणाम निरस्त करते हुए संशोधित परिणाम आयोग ने जारी कर दिया है. आयोग द्वारा जो रिजल्ट 21 नवंबर को जारी किया गया था उसमें कुल 5393 अभ्यर्थी प्री परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे. वहीं, संशोधित रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़कर 5535 हो गई है. हालांकि 21 नवंबर 2020 को जारी रिजल्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 1131 कैंडिडेट्स बाहर हो गए हैं.

आयोग ने बताया कि दो पदों श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी में तकनीकी खामी के कारण पीसीएस प्री-2020 के परिणाम गलत जारी हो गए थे. श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी पद के ऑफिशियल नोटिफिकेशन में अंकित पद क्रमांक तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में प्रदर्शित पद क्रमांक में भिन्नता होने से नतीजों में त्रुटि हुई. बाल विकास परियोजना अधिकारी के 967 कैंडिडेट्स अर्हता पूरी नहीं करने के चलते परिणाम से बाहर हुए हैं. वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पद की पूर्व में चयनित सूची से 139 अभ्यर्थी अर्हता पूरी नहीं करने की वजह से बाहर हो गए हैं. जबकि 25 कैंडिडेट्स कटऑफ की वजह से बाहर हुए हैं.

विदित है कि यूपी पीसीएस एवं एसीएफ व आरएफओर प्री परीक्षा-2020 उत्तर प्रदेश के 19 शहरों के 1282 परीक्षा केन्द्रों पर 11 अक्टूबर 2020 को आयोजित किया गया था. यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए कुल 5,95,696 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें 3,14,699 कैंडिडेट परीक्षा में शामिल हुए थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षगण का स्वागत

Next Post

302 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के ऊपर

Next Post
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती

302 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 13100 के ऊपर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d