दतिया: सिविल लाईन थाना प्रभारी शशांक शुक्ला के द्वारा अवैध हथियार रखने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 3,000 के इनामी आरोपी मनोज को सिरोल रोड़ के मोड के पास से गिरफ्तार किया गया.
मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ सिविल लाईन थाने में 2017 में अपराध के तहत मामला पंजीबद्ध है. पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में चलाए जा रहे इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति दतिया, एसडीओपी गीता भारद्वाज के निर्देशन में थाना प्रभारी शशांक शुक्ला सहित आरक्षक , कमलदीप आरक्षक राजकुमार, आर.कंचन ,अरक्षक अनुरोध पावन सिविल लाइन पुलिस ने कार्यवाही की.

