उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के इकदिल इलाके में एसआरएलटी कॉलेज के पास क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ में 15 सालों से फरार चल रहे हत्या और लूट के 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है.
यह इनामी अपराधी अपने भाई के नाम से चालक बन कर जिंदगी बसर कर रहा था. पुलिस मुठभेड़ में इस अपराधी को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे उपचार के लिए डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया.
इस अपराधी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर ओर 2 कारतूस बरामद किए गए है. उन्होंने बताया कि इस इनामी अपराधी ने अपने गैंग के आठ अपराधियों की मदद से साल 2006 में 22 मई को इकदिल इलाके के पचदेवरा नहर पुल के पास आलू से भरे हुए ट्रक नंबर यूपी 78 टी 9235 को लूटने के बाद इस में बैठे डिप्टी सिंह नायक 40 पुत्र निर्भय सिंह निवासी खिरबा थाना डेरापुर कानपुर देहात की हत्या कर दी थी.
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने इस हत्यायुक्त लूटकांड का खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफतार कर लिया था, लेकिन इस अपराधी तक पुलिस नहीं पहुंच सकी थी. लगातार अपराध और अपराधियों की तलाश में इस अपराधी पर साल 2015 में 15 हजार का इनाम घोषित किया गया, लेकिन इसका कोई सुराग नहीं लग सका.
अभी पंचायत चुनाव के लिहाज से चलाये गये अभियान की कड़ी में इस अपराधी पर इनाम की राशि बढ़ाकर 25 हजार किया गया. जिसके बाद इसकी सरगर्मी से तलाश शुरू की गई.

