BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इंस्पेक्टर को मारने आया था इनामी अपराधी, एनकाउंटर का हुआ शिकार

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in Uncategorized
इंस्पेक्टर को मारने आया था इनामी अपराधी, एनकाउंटर का हुआ शिकार
Share on FacebookShare on Twitter
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में पुलिस व एसटीएफ की टीम ने दिनदहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया. सचिन पांडे नाम का यह बदमाश आजमगढ़ का रहने वाला था और रविवार को गोमती नगर के रिहायशी इलाके में अमेठी स्कूल के सामने दुकान पर बैठा हुआ था.

जानकारी पर पुलिस व एसटीएफ की टीमों ने घेराबंदी की और उसे मार गिराया. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में करीब दो दर्जन गोलियां आपस में फायर की गई. बताया जा रहा है कि सचिन पांडे एक इंस्पेक्टर की हत्या के लिए दो दिनों से लखनऊ में घेरा डाले हुए था. मुठभेड़ में बदमाश को पांच गोलियां लगी .उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई.

दरअसल, एसटीएफ को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सचिन पांडेय नाम का कुख्यात बदमाश जो कि शार्प शूटर है, किसी की हत्या करने के लिए लखनऊ आया हुआ है और विभूतिखंड इलाके में अमेठी स्कूल के सामने एक छोटी सी दुकान पर बैठा हुआ है.

इलाके में पहुंची एसटीएफ टीम ने उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की जिस पर बदमाश ने एसटीएफ पर फायर झोंक दिया जिस पर जवाबी कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने बदमाश को मार गिराया. मौके पर एसटीएफ को पिस्टल व अन्य सामान बरामद हुआ है.

पुलिस को काफी समय से बदमाश की तलाश थी. उसके ऊपर करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं. इसके पहले भी वह पुलिस पर फायरिंग कर चुका है. रविवार को जब उसने एसटीएफ पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई में मार दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पावर आफिसर्स एसोसिएशन ने पीएफ घोटाले की सीबीआई जांच का किया स्वागत

Next Post

भाकपा माले का ऐलान, 12 से 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

Next Post
भाकपा माले का ऐलान, 12 से 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

भाकपा माले का ऐलान, 12 से 15 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d