BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर ऋचा चड्ढा ने दी सफाई

by bnnbharat.com
January 15, 2021
in समाचार
‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ के पोस्टर को लेकर ऋचा चड्ढा ने दी सफाई
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ को लेकर काफी चर्चा में है. इस फिल्म में ऋचा लीड रोल में है और फिल्म में वह एक दलित महिला मुख्यमंत्री के किरदार में नजर आयेंगी. हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसमें हाथ में झाड़ू लिए नजर आ रही थीं. वहीं उस पर ‘अनटचेबल, अनस्टॉपेबल’ भी लिखा था. पोस्टर जारी होने के बाद कई लोगों ने पोस्टर ‘अनटचेबल’ (अछूत) शब्द को लेकर भी आपत्ति जतायी थी. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने कहा था कि यह दलितों को लेकर स्टीरियोटाइप सोच का परिणाम है.यही नहीं कई लोगों ने फिल्ममेकर की इस बात के लिए भी निंदा की थी, इस रोल के लिए किसी दलित महिला को क्यों नहीं चुना गया.वहीं अब अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने इसपर अपनी सफाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ ही उन्होंने फैंस से माफी भी मांगी है.

अपनी इस पोस्ट में ऋचा ने लिखा-‘यह फिल्म मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है. हम सभी ने इससे सीखा है. प्रमोशन भी इस मामले में अलग नहीं है. फिल्म का जो पहला पोस्टर रिलीज किया गया था. उसकी आलोचना की गई थी. अब भी की जा रही है. पोस्टर में जो मेरी एक तस्वीर है, वह फिल्म के ही एक सीन का हिस्सा है, जिसमें मेरे हाथ में झाड़ू है. इसे बहुत से लोगों ने दलितों को लेकर स्टीरियोटाइप सोच समझा है. एक एक्टर के तौर पर मुझे प्रमोशन का मैटीरियल पोस्टिंग के लिए मिलता है. यह कहने की जरूरत नहीं है कि प्रमोशन मैटिरियल को तैयार करने में मेरा कोई हाथ नहीं होता है. यह कहकर मैं जिम्मेदारी मेकर्स के ऊपर नहीं डाल रही हूं. उन्होंने इस गलती को समझा है. उन्होंने इसी के चलते अगले ही दिन नया पोस्टर रिलीज किया था. इस पर हम माफी मांगते हैं और मैं साफ कर दूं कि हमारा ऐसा कोई इरादा नहीं था. हम इसके लिए माफी मांगते हैं. हमारे दिल में कोई कमी नहीं है. उम्मीद है कि आप जब इस फिल्म को देखेंगे तो इस बात को ध्यान में रखेंगे. हमने इस फिल्म को प्यार के साथ बनाया है.

इस स्टोरी को बताने के लिए हमने मिशन के साथ काम किया है. इस फिल्म में तारा का रोल संघर्ष की कहानी है. यह ऐसी युवा नेता की कहानी है, जो पितृसत्ता, जातिगत उत्पीड़न, क्रूर हिंसा और राजनीति के विश्वासघात के खिलाफ है. उसने पूरे साहस और सम्मान के साथ इस लड़ाई को लड़ा है.’ राजनीतिक ड्रामे पर आधारित ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ की कहानी एक दलित महिला की जिंदगी पर आधारित है, जो तमाम कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद मुख्यमंत्री बनती हैं.में ऋचा को एक दलित महिला मुख्यमंत्री के रूप में दिखाया गया है,जो कई कठिनाइयों का सामना करते हुए समाज में बदलाव लाना चाहती है और भेदभाव जैसी चीजों को समाज से मिटाना चाहती है. ‘फिल्म में ऋचा के अलावा सौरभ शुक्ला और मानव कौल भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के इस ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को भूषण कुमार,कृष्ण कुमार, नरेन कुमार और डिम्पल खरबंदा संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म इसी साल 22 जनवरी को रिलीज होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मनोज अवस्थी पुलिस अधीक्षक उत्तरी का पदभार किया ग्रहण

Next Post

कल सुबह 10:30 से शुरू होगा कोरोना वैक्सिनेशन

Next Post
कल सुबह 10:30 से शुरू होगा कोरोना वैक्सिनेशन

कल सुबह 10:30 से शुरू होगा कोरोना वैक्सिनेशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d