BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अभी सभी पार्टी अलग अलग हैं पर झारखंड लूटने के वक्त एक हो जाएंगे : हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
December 17, 2019
in Uncategorized
अभी सभी पार्टी अलग अलग हैं पर झारखंड लूटने के वक्त एक हो जाएंगे : हेमंत सोरेन

अभी सभी पार्टी अलग अलग हैं पर झारखंड लूटने के वक्त एक हो जाएंगे : हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

गोड्डा: अब तय करने का समय आ गया है कि घर द्वार कैसे बनेगा ? बाल बच्चा कैसे पढ़ेगा ? नौकरी कैसे मिलेगी ? आज आजसू, लोजपा, जदयू अभी अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं. यह लोग यूपीए की सरकार न बने इसलिए प्रत्येक रास्ते पर रोड़ा बनकर खड़ा हो गए हैं. जब झारखंड के लूटने की बारी आएगी तो सभी एक हो जाएंगे. उक्त बातें सोमवार को प्रखंड के गांधीग्राम सिद्धू कान्हू मेला मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कही.

हेमंत सोरेन ने कहा कि अब आप तय कर ले कि आपको क्या चाहिए रोटी या मोदी, रघुवर दास या रोजगार. शुरू से ही भाजपा की नीति रही है कि फूट डालो राज करो. नागरिकता बिल के विरोध में आज पूरा देश जल रहा है. दलित को दलित से लड़ाया जा रहा है, आदिवासी को आदिवासी से लड़ाया जा रहा है, पिछड़ा को पिछड़ा से लड़ाया जा रहा है, हिंदू को मुसलमान से लड़ाया जा रहा है.

भाजपा ने महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का चीरहरण किया. वहां से शिवसेना के तीर ने उसे खदेड़ दिया और झारखंड से हमारे तीर धनुष और लालटेन उसे खदेड़ देगा. हमारी शुरू से ही नीति रही है कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी है भाई भाई.आज महंगाई आसमान छू रही है, बहू बेटी की इज्जत लूटी जा रही है. आप सभी से आग्रह है कि महागठबंधन प्रत्याशी को छोड़कर अन्य किसी को वोट नहीं दे. अन्य किसी को वोट देंगे तो आप भाजपा को ही वोट दे रहे हैं.

मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, पीरपैंती विधायक रामविलास पासवान, उड़ीसा के पूर्व डीजीपी संजीव मरिक, मसौढ़ी विधायक रेखा पासवान, कटोरिया विधायक स्वीटी, बेलहर विधायक रामदेव यादव ,बांका विधायक भोला यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हम उसके साथ खड़ा रहते हैं जो गरीब के साथ खड़ा रहता है : दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

Next Post

लावा नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Next Post
लावा नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

लावा नदी पिकनिक स्पॉट सैलानियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d