BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘नो स्कूल, नो फीस’ अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय

by bnnbharat.com
June 20, 2020
in समाचार
‘नो स्कूल, नो फीस’ अभिभावकों का अधिकार, JPA करेगी आंदोलन तेज: अजय राय
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड अभिभावक संघ का गठन, कमिटी विस्तार जल्द

  • शिक्षा मंत्री से मिलकर अजय राय ने कहा- जल्द स्कूल फीस पर स्पष्ट आदेश जारी करे सरकार

रांची: झारखंड में शिक्षा मंत्री के आदेशों के बाद भी लॉकडाउन की अवधि में अभिभावकों को फीस में राहत नहीं देने के मामले से हर अभिभावक चिंतित हैं. स्कूल मैनजमेंट लगातार एसएमएस और कॉल कर के पैरेंट्स को फीस भुगतान करने का दबाव बना रही है.

इसपर चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड अभिभावक संघ ने इस विषय पर राज्यस्तरीय आंदोलन का ऐलान किया है. संघ के संस्थापक अध्यक्ष अजय राय ने इस आशय में शिक्षा मंत्री से मुलाकात करते हुए अविलंब अभिभावकों के हित में उचित विभागीय आदेश जारी करने का आग्रह किया.

अजय राय ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से लगातार अभिभावकों से शिकायत मिल रही है कि स्कूलों द्वारा फीस भुगतान करने के लिए दबाव बनाये जा रहे हैं. झारखंड अभिभावक संघ ने शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो से मिलकर उचित आदेश जारी करने का निवेदन किया.

शिक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि वे इस मामले में चिंतित हैं और स्वयं निगरानी रखे हुए हैं. शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने आदेश ड्राफ़्ट कर उचित परामर्श के लिए विधि विभाग को संचिका भेजी है.

विधि विभाग से स्वीकृति मिलते ही सरकार के स्तर से स्कूल फीस को लेकर अधिसूचना जारी की जायेगी. इधर निजी स्कूलों में व्यक्त वित्तीय भ्रष्टाचार, अभिभावकों का आर्थिक शोषण और स्कूल फीस के विषय पर संघर्ष तेज करने के लिए अभिभावकों के हित में झारखंड अभिभावक संघ का गठन पूरा किया गया.

शुक्रवार को संघ का कानूनी रूप से निबंधन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई. शिक्षा मंत्री से मिलकर अजय राय ने पत्र सौंपकर उनके संज्ञान में भी यह जानकारी दिया कि उनके स्तर से पूर्व में किये गये पत्राचार अब झारखंड अभिभावक संघ के बैनर तले किये जायेंगे.

संथापक अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि जल्द ही राज्य स्तरीय और सभी जिलों में झारखंड अभिभावक संघ की जिला स्तरीय कमिटियों की घोषणा कर दी जायेगी ताकि नो स्कूल नो फीस विषयक आंदोलन को तेज किया जा सके, जिससे अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा वित्तीय राहत मुहैया कराई जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शक्ति सिंह गोहिल के सांसद बनने से कांग्रेस में हर्ष, नेताओं ने दी बधाई

Next Post

दुनिया को अ‍लविदा कहने वाले भी उठा रहे हैं राशन

Next Post
दुनिया को अ‍लविदा कहने वाले भी उठा रहे हैं राशन

दुनिया को अ‍लविदा कहने वाले भी उठा रहे हैं राशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d