BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी ने कहा… कठोरता और शक्ति से होगा लॉकडाउन का पालन

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
PM मोदी ने कहा… कठोरता और शक्ति से होगा लॉकडाउन का पालन

PM मोदी ने कहा... कठोरता और शक्ति से होगा लॉकडाउन का पालन

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को लेकर देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी अपने संबोधन में लॉकडाउन 2.0 का ऐलान कर दिया है. पीएम मोदी ने तीन मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है.

बता दें कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकतर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से देश में लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाने की अपील की थी.

 

Also Read This: कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

भाषण की मुख्य बातें:-

तीन मई तक बढ़ा लॉकडाउन सभी का यही सुझाव है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं. साथियों, सारे सुझावों को ध्यान में रखते हुए ये तय किया गया है कि भारत में लॉकडाउन को अब तीन मई तक और बढ़ाना पड़ेगा. यानि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है जैसे हम करते आ रहे हैं.

भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया
जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे, तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था. भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया, बल्कि जैसे ही समस्या दिखी तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया.

  • देशवासियों की वजह से हम कोरोना वायरस के नुकसान को काफी हद तक संभालने में कामयाब रहे हैं. आप लोगों ने कष्ट सहकर भी देश को बचाया है.
  • मैं जानता हूं आपको काफी परेशानी उठानी पड़ी हैं लेकिन आप देश की खातिर अनुशासित सिपाही की तरह अपना कर्तव्य निभा रहे हैं.

कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी ने तीन मई तक लॉकाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में जैसे हालात हैं, उसे देखते हुए तीन मई तक लॉकाउन जारी रखना होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ भारत में आगे लाड़ाई कैसे बढ़े इन बातों को लेकर मैंने राज्यों के साथ लागातार चर्चा की है. एक बात जो सामने आई है वो ये है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए. ऐसे में तीन मई तक देश भर में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि 20 अप्रैल तक सिमित छूट दी जाएगी. देश के गरीबों को ध्यान में रखकर 20 अप्रैल तक तय नियमों के हिसाब से छूट दी जाएगी.

 

Also Read This: पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन जारी

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “देश वासियों के त्याग की वजह कोरोना से होने वाले नुकसान को टालने में हमें बहुत हद तक सफलता मिल रही है. आप लोगों ने कष्ट सहकर भी देश को बचाया है.

मैं जानता हूं आपको कितनी दिक्कतें आई हैं. किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने जाने की परेशानी, कोई घर परिवार से दूर है, लेकिन आप देश की खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. हमारे संविधान में जिस ‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’ का जिक्र है यह वही तो है. बाबासाहेब की जयंती पर हमारा इस तरह का संकल्प उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है.”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं सभी देश वासियों की तरफ से बाबासाहेब को नमन कराता हूं. साथियों यह देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग त्योहारों का भी समय है. वैसे भी भारत उत्सवों से भरा रहता है.

लॉकडाउन के इन बंधनों के बीच देश के लोग जिस तरह से नियमों का पालन कर रहे हैं, जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार बहुत सदगी से मान रहे हैं, यह काबीले तारीफ है. मैं नये वर्ष पर आपके और आपके परिवार के मंगलमय की कामना करता हूं.

आज जो कोरोना की स्थिति है हम सभी उससे वाकिफ हैं. इस स्थिति में भारत ने कोरोना को रोकने की कोशिश की है यह हम सब जानते हैं. जब हमारे पास एक भी केस नहीं था तभी हमने एयरपोर्ट पर स्क्रिनिंग शुरू कर दी थी.

100 मरीजों का आंकड़ा पहुंचने से पहले विदेशों से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन किया जाने लगा था. हमने समय पर 21 दिन का लॉकडाउन का फैसला लिया. समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया. समस्या बढ़ने से पहले इसे रोकने का प्रयास किया.”

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “कोरोना को नए क्षेत्रों में नहीं बढ़ने देना है. हॉटस्पॉट की इंगित कर के सतर्कता बरतनी होगी. जिन स्थानों पर हॉटस्पॉट बनने की आशंका है उन्हें लेकर कठोर कदम उठाने होंगे. अगले एक हफ्ते में लॉकडाउन में कठोरता और बरती जाएगी. जिन इलाकों में आशंका कम होगी उन इलाकों में 20 अप्रैल के बाद कुछ छूट मिलेगी लेकिन ये सशर्त होगी.”

 

Also Read This: देश को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं: ट्रंप

 

उन्होंने बताया, “जब देश में एक भी मरीज नहीं था तब ही कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की स्क्रिनिंग हमने शुरू कर दी थी. भारत ने समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया. भारत दूसरे देशों की तुलना में बहुत संभली हुई स्थिति में है.”

उन्होंने संबोधन की शुरुआत में कहा, ” मैं सभी देशवासियों की तरफ से बाबा साहेब को नमन करता हूं. ये अलग अलग त्यौहारों का समय है. भारत उत्सवों का देश है. हमेशा उत्सवों से हरा भरा है. अनेक राज्यों में नए वर्ष की शुरुआत हुई. जितने संयम से घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं ये प्रशंसनीय है. साथियों आज पूरे विश्व में कोरोना वायरस की महामारी की जो स्थिति है, उसमें भारत ने कैसे संक्रमण का प्रयास किया है उसके आप सहभागी रहे हैं और साक्षी भी.”

उन्होंने सरकार की तैयारियों के ऊपर कहा कि दवा से लेकर किराना के सामान पर्याप्त मात्रा में देश में है. स्पलाई चेन की बाधा दूर की जा रही है. कोरोना से निपटने के लिए एक लाख से ज्यादा बेड का इंतजाम कर लिया गया है. धैर्य के साथ हम कोरोना का मुकाबला करेंगे तो इसे हराने में सफल रहेंगे.

उन्होंने इसके साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय के सलाहों को मानने की बात कही.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आज का पंचांग, आपका दिन शुभ (मंगलमय) हो

Next Post

आज का राशिफल

Next Post
आज का राशिफल

आज का राशिफल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d