BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

Rimi Sen Birthday: जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास

by bnnbharat.com
September 21, 2020
in समाचार
Rimi Sen Birthday: जन्मदिन पर जानते हैं कुछ खास
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अभिनेत्री रिमी सेन का आज जन्मदिन है. हंगामा, बागबान और धूम जैसी हिट फिल्में देने वालीं बॉलीवुड रिमी सेन का जन्म 21 सितंबर 1981 कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था. रिमी सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विद्या भारती गर्ल्स हाई स्कूल से सम्पन्न की है. उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कॉमर्स में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पूरी की. रिमी के जन्मदिन पर उनके फिल्मी करियर, निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं.

रिमी ने हंगामा, धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल समेत कई फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनके पीछे हीरोज की लाइन लगी रही. करीब करीब हर फिल्म में उनसे शादी करने के लिए हीरो एक दूसरे से लड़ते नजर आए. कभी इन फिल्मों से हिट हुईं रिमी आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं. 39 साल की रिमी ने अभी शादी नहीं की है. अब उनके अफेयर को लेकर भी खबरें नहीं आती. रिमी ने खुद एक्टिंग से दूरी बना ली है.

रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया. बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई. ये फिल्म हिट साबित हुई. रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया.

यहीं से रिमी का करियर चल निकला. इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई. वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगु फिल्में भी करने लगीं. ‘धूम’, ‘गरम मसाला’ के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म ‘क्योंकि’ मिली. इसके बाद वो ‘दीवाने हुए पागल’, ‘फिर हेराफेरी’, ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.

वह आखिरी बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस में नजर आई थीं. बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं. इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं. रिमी 2017 में भाजपा में शामिल हो गईं. हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं. रिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्मों में काम करते-करते ऊब गई थीं. इसलिए वह निर्देशन और फिल्म निर्माण क्षेत्र में जाना चाहती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चोरी की तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन चोर व एक कबाड़ी दुकानदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

झमाझम बारिश से सड़क आवागमन प्रभावित

Next Post
झमाझम बारिश से सड़क आवागमन प्रभावित

झमाझम बारिश से सड़क आवागमन प्रभावित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d