BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स : आरोपी चिकित्सक को बरखास्त व जल्द गिरफ्तार करने की मांग

तीन सदस्यीय जांच कमेटी का हुआ गठन

by bnnbharat.com
May 30, 2020
in समाचार

आरोपी चिकित्सक को बरखास्त करने व जल्द गिरफ्तार करने की मांग

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : रिम्स के जूनियर चिकित्सकों ने शनिवार को रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह से मुलाकात कर उनसेजूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास करने वाले चिकित्सक को अविलंब बरखास्त व जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैै. आरोपी चिकित्सक रिम्स में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत हैंं.  फिलहाल, उक्त चिकित्सक फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जूनियर चिकित्सकों की बातों को सुनने के बाद रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है. पुलिस चिकित्सक को ढूंढ रही है. जहां तक बरखास्त करने की बात है तो इस संबंध में विभाग को संचिका भेजी दी जायेगी. उल्लेखनीय है कि रिम्स की जूनियर महिला चिकित्सक के साथ शुक्रवार की देर रात सीनियर चिकित्सक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था. सूचना मिलने के बाद जूनियर चिकित्सकों ने इसकी शिकायत रिम्स निदेशक की थी. साथ ही बरियातु थाना को भी इसकी जानकारी दी गयी थी.
जांच के लिए तीन सदस्यीेय टीम गठित :
रिम्स में दुष्कर्म के प्रयास के मामले की जांच के लिए निदेशक डॉ डीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है. जांच टीम में डॉ मंजू गाड़ी, डॉ पूनम व डॉ अनुभा विद्यार्थी शामिल हैं. निदेशक डॉ सिंह ने जांच टीम को पूरे मामले की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

132 गृहरक्षकों के खिलाफ जांच का आदेश

Next Post

तकनीकी संस्थानों में अब ससमय भरी जा सकेंगी सीटें

Next Post
तकनीकी संस्थानों में अब ससमय भरी जा सकेंगी सीटें

तकनीकी संस्थानों में अब ससमय भरी जा सकेंगी सीटें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d