रांची: झारखंड के सरकारी अस्पताल रिम्स तक कोरोना पहुंच गया है. इसके कारण अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है.
विभाग के एक लैब टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह कदम उठाया गया. ICMR के निर्देश के बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग को सील किया गया है.
इस दौरान विभाग को सेनिटाइज कर संक्रमण मुक्त किया जाएगा. विभाग बंद रहने की वजह से अब 4 दिनों तक कोरोना की जांच यहां नहीं होगी. इस अवधि में सभी सैंपल की जांच इटकी स्थित टीबी सेंटर में किया जाएगा.
जानकारी हो कि लैब टेक्नीशियन से पहले भी रिम्सि में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. पिछले दिनों प्रसूती विभाग में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में भर्ती एक मरीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी.

