BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी लैब जल्द होगा शुरू: मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी लैब जल्द होगा शुरू: मुख्यमंत्री

रिम्स का माइक्रोबायोलॉजी लैब जल्द होगा शुरू: मुख्यमंत्री

Share on FacebookShare on Twitter
  • लैब के एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के कारण बंद हुआ बंद

रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स तक कोरोना पहुंच गया है. इसके कारण अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को 4 दि‍नों के लिए बंद कर दि‍या गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जल्द ही लैब पुनः शुरू होगा.
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह से एक लैब को बंद करना पड़ा था, लेकिन इसे लेकर चिंतित होने की जरुरत नहीं है, जल्द ही इस लैब को पुनः चालू करा दिया जाएगा.

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि लैब के लिए आवश्यक टेक्निशियनों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया गया था, किन वजहों से इसमें विलंब हुआ, इस पर बाद में विचार किया जाएगा, फिलहाल स्थिति से कैसे निपटा जाए, इसके लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.
गौरतलब है कि रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक लैब टेक्नीशियन के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद यह कदम उठाया गया. आईसीएमआर के निर्देश के बाद माइक्रोबायोलॉजी विभाग को सील कि‍या गया है.

इस दौरान विभाग को सैनिटाइज कर संक्रमण मुक्त किया जाएगा. विभाग बंद रहने की वजह से अब 4 दिनों तक कोरोना की जांच यहां नहीं होगी. इस अवधि में सभी सैंपल की जांच इटकी स्थित टीबी सेंटर में किया जाएगा.

जानकारी हो कि लैब टेक्नीशियन से पहले भी रिम्सि में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. पिछले दि‍नों प्रसूती विभाग में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी. डॉ उमेश प्रसाद की यूनिट में भर्ती एक म‍रीज में भी कोरोना की पुष्टि हुई थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खाली बैठे भाजपा नेता संकट की घड़ी में राजनीति न करें: हेमंत सोरेन

Next Post

तेलंगाना से 36 मजदूर पहुंचेंगे चतरा, दो स्टेज में होगी स्क्रीनिंग

Next Post
तेलंगाना से 36 मजदूर पहुंचेंगे चतरा, दो स्टेज में होगी स्क्रीनिंग

तेलंगाना से 36 मजदूर पहुंचेंगे चतरा, दो स्टेज में होगी स्क्रीनिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d