BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार और पुलिस चाहती तो दंगे नहीं होते: अखिलेश यादव

by bnnbharat.com
February 27, 2020
in समाचार
सरकार और पुलिस चाहती तो दंगे नहीं होते: अखिलेश यादव

सरकार और पुलिस चाहती तो दंगे नहीं होते: अखिलेश यादव

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को सीतापुर पहुंचे. उन्होंने सीतापुर जेल जाकर रामपुर के सांसद आजम खान से मुलाकात की. सपा सांसद से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी ने षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया है. अखिलेश ने इसके अलावा दिल्ली हिंसा पर भी बयान दिया और बीजेपी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया.

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और पुलिस चाहती तो दंगे नहीं होते. बीजेपी हिंदू, मुसलमान को बांटकर वोट लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि दंगे होंगे तो कोई रोजगार की बात नहीं करेगा. दंगे होंगे तो कोई निवेश की बात नहीं करेगा. दंगों के लिए बीजेपी जिम्मेदार है.

आजम खान पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिलेगा. आजम खान, उनकी पत्नी और रामपुर से विधायक तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को गुरुवार को सीतापुर जेल शिफ्ट में किया गया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार बनते ही आजम खान को निशाने पर लिया गया. आजम खान के खिलाफ बीजेपी ने षडयंत्र किया और उन्हें फंसाया गया. उन्होंने बताया कि आजम खान की पत्नी की तबीयत ठीक नहीं है. उनके बेटे के हाथ में तकलीफ है और उम्मीद है कि जेल मैनुअल के मुताबिक उन्हें सुविधा मिलेगी.

माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों की वजह से आजम खान और उनके परिवार को शिफ्ट किया गया है. बुधवार को ही रामपुर के एडीजी कोर्ट ने आजम खान को उनकी पत्नी और बेटे को जेल भेज दिया था. सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्लाह आजम को बुधवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया था. सभी को दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीणों का गुस्सा यूसिल के खिलाफ फूटा, सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे जिला मुख्यालय

Next Post

याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद

Next Post
याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद

याद किए गए शहीद चंद्रशेखर आजाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d