नई दिल्ली;- टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज और विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Delhi Capitals new Captain) अब कप्तान भी बन गए हैं. पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 में कप्तानी सौंपी है. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद पंत को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. खबरों की मानें तो श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी होगी और वो अगले 3-4 महीनों तक क्रिकेट के मैदान पर नहीं उतर पाएंगे. यही वजह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है.

