BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ऋषभ पंत ने वाकई मुझे नीचा दिखाया- अश्विन

by bnnbharat.com
March 16, 2021
in समाचार
ऋषभ पंत ने वाकई मुझे नीचा दिखाया-  अश्विन
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बटोरी होंगी सुर्खियां. अपने कीपिंग के कमाल से चौंकाया होगा लोगों को. यहां तक कि अपनी उस कामयाबी को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्होंने बरकरार रख लोगों से तारीफें लूटी. पर इन सबके बावजूद टेस्ट टीम के उनके साथी अश्विन उनसे ज्यादा खुश नहीं है. सबका दिल जीतने वाले पंत ने अश्विन का दिल तोड़ने का काम किया है. भारतीय स्पिनर अश्विन ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान DRS पर सही फैसले लेने में उन्हें पंत से मदद नहीं मिली और उन्हें नीचा दिखना पड़ा है.

इंग्लैंड के खिलाफ 4 टेस्ट की घरेलू सीरीज में अश्विन बैट और बॉल दोनों से ही लाजवाब फॉर्म में थे. सीरीज में उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किए साथ एक शतक जमाकर टीम इंडिया को 3-1 से सीरीज जीतने में मदद की थी. अश्विन के इस प्रयास के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. लेकिन, जैसा परफॉर्मेन्स उनका गेंद और बल्ले से दिखा वैसे वो DRS कॉल के मामले में खरे नहीं उतरे.

पूरी सीरीज में दाएं हाथ के स्पिनर को अपने DRS कॉल के लिए जूझना पड़ा. वो और उनके कप्तान विराट कोहली ने LBW के कई रेफरल गलत लिए. अश्विन ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, ” उनकी कोशिश भविष्य में इसे बेहतर करने की होगी. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विकेटकीपर पंत से हमें ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला. उन्होंने कहा कि हेड कोच रवि शास्त्री भी पंत के DRS वाले कॉल से प्रभावित नहीं थे. ”

अश्विन ने कहा , ” इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले मेरी DRS की स्थिति बेहतर थी. ये एक ऐसी चीज है जिसके लिए कीपर पर भी निर्भर करना होता है. मैंने जब ऋषभ से पूछा था तो बड़ा सिंपल सवाल किया था कि क्या बॉल लाइन में हिट कर रही है या नहीं. उन्होंने कहा वैसे कीपर के लिए भी मुश्किल होता है जब मैं थोड़ी बाउंस के साथ बॉलिंग कर रहा हूं. पर वास्तव में ऋषभ की वजह से DRS के मामले में मुझे कई मौकों पर झुकना पड़ा है. ”भारतीय स्पिनर ने कहा कि इसके लिए जो भी सुधार की दरकार होगी मैं करूंगा. आने वाली टेस्ट सीरीज में मैं बेहतर DRS की कोशिश करूंगा. अश्विन अब फिलहाल IPL 2021 में खेलते दिखेंगे. वो 14वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एंटीलिया केस में एक और खुलासा, सचिन वाजे ने अपनी ही बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज किए थे जब्त

Next Post

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कड़े किए नियम

Next Post
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कड़े किए नियम

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए कड़े किए नियम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d