BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्य सचिवालय पर संभावित कोरोना का खतरा, कर्मियों की अविलंब हो कोरोना जाँच : कुणाल

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in Uncategorized
राज्य सचिवालय पर संभावित कोरोना का खतरा, कर्मियों की अविलंब हो कोरोना जाँच : कुणाल
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: राज्य सचिवालय में कोरोना संक्रमण प्रसार के संभावित खतरे को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चिंता जाहिर किया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सभी कर्मचारियों के सैंपल जाँच कराने की माँग की है. कहा कि कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति से सचिवालय और अन्य सरकारी दफ़्तर भी अछूते नहीं है.

नगर विकास विभाग में एक व्यक्ति के पॉज़िटिव आने के बाद विभाग को बंद कर दिया गया है लेकिन उस विभाग के आस पास के जो कई और विभाग हैं और उसमें काम करने वाले कर्मचारी और पदाधिकारी हैं उसमें अब डर की स्थिति बनी हुई है, और कहीं न कहीं भारी मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं.

जिस तरह की सुरक्षा व्यवस्था सचिवालय और अन्य सरकारी दफ्तरों में होनी चाहिए वह नहीं दिख रही है. रोटेशन पॉलिसी के तहत वैसे भी सारे विभाग के स्वीकृत पदों से कहीं कम संख्या में कर्मचारी और पदाधिकारियों से काम लिया जा रहा है किसी भी संचिका पर कई स्तर के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है किसी एक स्तर के पदाधिकारी के नहीं होने से संचिका के निष्पादन में ज़्यादा समय लग रहा है जिससे प्रक्रिया पूरी होने में देरी हो रही है. सरकार इस ओर अपना ध्यान दे.

भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि किसी भी एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर पूरे सचिवालय के सभी लोगों के संक्रमित होने का ख़तरा है इसलिए सचिवालय में कार्यरत सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाए और नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें दफ़्तर में आने की अनुमति दी जाए. कहा कि सचिवालय के सभी
प्रवेश स्थानों पर कोविड19 से सुरक्षा के तमाम उपाय किए जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिदो कान्हो के वंशज ने सीएम से मुलाकात कर सीबीआई जांच की मांग की

Next Post

कोडरमा समाहरणालय में अधिकतर पदाधिकारी क्वारंटाइन, ड्यूटी रोस्टर भी बदले

Next Post
कोडरमा समाहरणालय में अधिकतर पदाधिकारी क्वारंटाइन, ड्यूटी रोस्टर भी बदले

कोडरमा समाहरणालय में अधिकतर पदाधिकारी क्वारंटाइन, ड्यूटी रोस्टर भी बदले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d