रांची: रांची के सबसे बड़े अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान चिकित्सा संस्थान, रिम्स के शवदाह गृह के बाहर काफी संख्या में पीपीई किट फेंके गए हैं.
इससे चारों तरफ संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है. इस लापरवाही के कारण आम लोगों संक्रमित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है. स्थानीय लोगों ने इस मामले में रिम्स प्रबंधन से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है.

