BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वर्णरेखा महोत्सव पर नदी पूजन व गोष्ठी आज

by bnnbharat.com
January 14, 2020
in Uncategorized
स्वर्णरेखा महोत्सव पर नदी पूजन व गोष्ठी आज

स्वर्णरेखा महोत्सव पर नदी पूजन व गोष्ठी आज

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: पर्यावरण क्षेत्र की अग्रणी संस्था स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, युगांतर भारती तथा नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सोनारी स्थित स्वर्णरेखा एवं खरकई नदियों के संगम दोमुहानी पर प्रतिवर्ष मनाया जानेवाला स्वर्णरेखा महोत्सव इस बार भी नदी पूजन एवं गोष्ठी के साथ मनाया जाएगा.

स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने बताया कि दामोदर महोत्सव की शुरुआत 14 जनवरी की सुबह 10 बजे नदी पूजन के साथ होगी. इसमें विधि-विधान के साथ नदी की पूजा करते हुए उसकी स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता कायम रखने के लिए संकल्प लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि नदी पूजन के बाद दोमुहानी तट पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसकी मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरण कार्यकर्ता जमुना टूडू होंगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक भालोटिया होंगे तथा अध्यक्षता देश के जानेमाने नदी विशेषज्ञ तथा कई पुस्तकों के लेखक डॉ दिनेश मिश्र करेंगे.

सोमवार को स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक बैठक अशोक गोयल की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया एवं कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटी गयी.

बैठक में ट्रस्टी आशुतोष राय, आनंद कुमार, सदस्य राघवेंद्र प्रताप सिंह, पप्पू सिंह सूर्यवंशी, सुधीर सिंह, आकाश शाह, निरू सिंह, प्रवीण सिंह, सहित अन्य उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभिनेत्री अमीषा पटेल को मिली राहत

Next Post

मारपीट में घायल कांग्रेस नेता को दी गयी आर्थिक सहायता

Next Post
मारपीट में घायल कांग्रेस नेता को दी गयी आर्थिक सहायता

मारपीट में घायल कांग्रेस नेता को दी गयी आर्थिक सहायता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d