BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिया और शौविक की जमानत याचिका पर कल आएगा फैसला, आज की रात भी गुजरेगी जेल में

by bnnbharat.com
September 10, 2020
in समाचार
रिया और शौविक की जमानत याचिका पर कल आएगा फैसला, आज की रात भी गुजरेगी जेल में
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स की लेन-देन के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार करीब चार बजे उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था. एनसीबी ने उनकी कस्टडी की मांग न करते हुए उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी जबकि रिया के वकील जमानत की मांग कर रहे थे. अदालत ने जमानत की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था. इसके बाद बुधवार को रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस पर आज फैसला आना था लेकिन अब इस पर शुक्रवार को फैसला आएगा.

याद दिला दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था. रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी. बता दें कि रिया समेत एनसीबी इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है. 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था. शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची. फिलहाल सुशांत केस में एनसीबी के साथ ही सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रिया की जमानत याचिका पर न्यायालय ने फैसला कल तक सुरक्षित रखा

Next Post

BJP अध्यक्ष का ममता सरकार पर हमला, कहा- अगले चुनाव में उखाड़ फेंकना है

Next Post
भाजपा जांच दल ने जेपी नड्डा को रिपोर्ट सौंपी

BJP अध्यक्ष का ममता सरकार पर हमला, कहा- अगले चुनाव में उखाड़ फेंकना है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d