BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रिया चक्रवर्ती के साथ धक्का-मुक्की, भड़का बॉलीवुड, तमाम हस्तियों ने की मीडिया की आलोचना

by bnnbharat.com
September 7, 2020
in समाचार
रिया चक्रवर्ती के साथ धक्का-मुक्की, भड़का बॉलीवुड,  तमाम हस्तियों ने की मीडिया की आलोचना
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) द्वारा तलब किए जाने के बादके कार्यालय पहुंचीं. इस दौरान वहां पहले से ही मौजूद मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया. इतनी भीड़ में एक तरफ जहां पुलिस को रिया को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी तो वहीं दूसरी तरफ मीडियाकर्मियों ने कोविड-19 के सारे कायदे ताख पर रख दिए. इसकी हर जगह अब निंदा हो रही है. अभिनेत्री तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की है.

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. इस मामले में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद पूछताछ के लिए एनसीबी ने रिया को तलब किया था. जब रिया पहुंचीं तो ज्यादा भीड़ के चलते वहां धक्का- मुक्की होने लगी। ट्विटर पर मीडिया के इस व्यवहार की आलोचना की गई और फिल्मी सितारों ने भी इसे गलत करार दिया.

इस घटना को लेकर तापसी पन्नू ने ट्वीट किया, ‘न्याय के नाम पर इन लोगों ने एक व्यक्ति के जीने का अधिकार छीन लिया ह. वह भी दोषी साबित होने से पहले. मैं प्रार्थना करती हूं कि इन सभी को कर्मों का फल मिले.’

स्वरा भास्कर ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘भारत में लोग इतना नीचे गिर चुके हैं. शर्मनाक. अफसोस…’ हालांकि इस बयान के लिए स्वरा को लोगों ने काफी ट्रोल भी किया.

फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि एनसीबी कार्यालय में चक्रवर्ती के प्रवेश का वीडियो यह दर्शाता है कि मुंबई में मीडिया, कानून व्यवस्था के ऊपर है.

वहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा कि सोशल डिस्टेंसिंग जाए भाड़ में. फिल्मकार अलंकृता श्रीवास्तव ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश का ध्यान रिया चक्रवर्ती पर है, वह दुखद है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘अर्थव्यवस्था, महामारी या चिंता के किसी और विषय पर कोई विचार नहीं. भारतीयों का ध्यान केवल रिया पर टिका है. इसी से सब लोग खुश हो रहे हैं. इससे अधिक घृणा नहीं देखी गई. हम बीमार हो चुके हैं बहुत बीमार.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मीणा टाल में बादल खींचने लगे खेतों का पानी, लोगों ने देखा अदभुत नजारा

Next Post

CM नीतीश ने लालू-राबड़ी के राज पर साधा निशाना, कहा- हमसे पहले जो लोग सत्ता में थे उन्होंने क्या किया…?

Next Post
बिहार में लगेगी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की मूर्ति : नीतीश कुमार

CM नीतीश ने लालू-राबड़ी के राज पर साधा निशाना, कहा- हमसे पहले जो लोग सत्ता में थे उन्होंने क्या किया...?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d