मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. इस केस में अभी तक कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है और कुछ को हिरासत में भी लिया गया है.
दरअसल, रिया ने कुबूल किया है कि वो ड्रग्स लेती थीं. ये ही बात शौविक और मिरांडा ने भी बोली थी. इतना ही नहीं जो इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस बरामद हुए हैं. सुशांत के लिए रिया ही ड्रग्स मंगवाती थी. ये बात भी साफ हुई है. आज ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रिया की कोर्ट में पेशी होगी.
रविवार को एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लगभग 6 घंटे की पूछताछ की और फिर अगले दिन यानि सोमवार को रिया से 8 घंटे की पूछताछ की. दूसरी तरफ रिया द्वारा सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. रिया का आरोप है कि प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाई और अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी.
बता दें कि एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने रिया पर ये कार्रवाई ड्रग्स लेने, रखने और बेचने के मामले में की है. ड्रग्स कनेक्शन में 25 बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए हैं.

