BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संशोधित यातायात कानून के विरोध में राजद ने किया अनोखा प्रदर्शन

by bnnbharat.com
September 13, 2019
in समाचार
संशोधित यातायात कानून के विरोध में राजद ने किया अनोखा प्रदर्शन

RJD demonstrated a unique protest against the amended traffic law

Share on FacebookShare on Twitter

कटिहार (बिहार): देश में संशोधित यातायात कानून में भारी जुर्माना के प्रावधान को लेकर अब विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं. माना जाता है कि इसी वजह से कई राज्यों ने जुर्माना की राशि कम कर दी है. इस बीच अब बिहार में भी इस कानून को लेकर विरोध शुरू हो गया है. इसी के मद्देनजर बिहार के कटिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के युवाओं ने इस कानून के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. दरअसल राजद के सदस्यों ने अपने सिर पर हेलमेट की जगह प्लास्टिक की बाल्टी पहनकर शहर में गुरुवार की शाम को प्रदर्शन किया और आक्रोश मार्च निकाला.

प्रदर्शन में शामिल युवा राजद के बिहार प्रदेश सचिव आशु पांडेय ने कहा, “भारत सरकार का यह कानून देश की 80 प्रतिशत गरीब लोगों पर प्रहार है. आज देश आर्थिक मंदी से गुजर रहा है. पहले ही सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू कर देश की आर्थिक स्थिति खराब कर दी और अब यह नया कानून आ गया.” उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जिस राज्य से आते हैं उसी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात सरकार भी इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं.

पांडेय ने बिहार सरकार से भी इस कानून में सुधार करने की मांग की. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 दिनों के अंदर इस नियम में सुधार नहीं लाते हैं या इस काले कानून को समाप्त नहीं करते हैं तो राजद इस आंदोलन को और तेज करेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रानी रामपाल को सौंपी गई 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान

Next Post

बिहार में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या

Next Post
बिहार में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या

बिहार में भाजपा नेता की गला रेतकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d