रांची: अरवल विधानसभा क्षेत्र के शहर तेलपा पंचायत के शक्ति केंद्र अध्यक्ष ,सप्तऋषि की बैठक अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में बम्मभई में हुई जिसमें जिला भाजपा संयोजक अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूर्व की जंगलराज रखने वाली राजद सरकार के मुखिया जेल में रहते हुए रिमोट से पुनः जंगलराज कायम करना चाहते हैं जो अब सफल नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की एनडीए गठबंधन सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के बहुत सारे कल्याणकारी कार्य किए हैं जिसका लाभ गांव से लेकर शहर तक देखने को मिल रहा है.
अजय राय ने आज अरवल नगर के सभी शक्ति केंद्र के प्रमुख, सह प्रमुख, सप्तर्षि अध्यक्ष की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश की ओर से जारी कई दिशा निर्देश के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी .
इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वो अभी से अपने अपने सप्तर्षि केन्द्रों पर लग कर जारी दिशा निर्देशों का पालन करें ताकि इसका भरपूर सहयोग पार्टी प्रत्याशी को मिल सके.
इस अवसर पर विधानसभा के विस्तारक, राजू खरवार, प्रवासी मुक्तिनाथ मिश्रा ने भी उचित दिशा निर्देश संगठन के हित में करने का आग्रह किया.
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड़ु शर्मा , दीनानाथ शर्मा मौजूद थे.

