BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपने ही सदस्यों को फूल माला पहनाकर फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है राजद: संतोष सहनी

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in समाचार
अपने ही सदस्यों को फूल माला पहनाकर फर्जी सदस्यता अभियान चला रही है राजद: संतोष सहनी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंगेर: मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बीते दिनों राजद ने दावा किया कि उन्होंने दर्जनों जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता को अपनी सदस्यता दिलाई. लेकिन इस संबंध में मुंगेर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष संतोष सहनी ने राजद के इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि वर्तमान राजद विधायक जिन्होंने अपने आवास पर जिन लोगों को फूल माला पहनाकर सदस्यता दिलाई और बता रही है कि यह जदयू के सक्रिय युवा कार्यकर्ता हैं और वे जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुए हैं.

यह बात पूरी तरह से फर्जी है. उन्होंने जितने लोगों को सदस्यता दिलाई उनमें से एक भी लोगों का हमारी पार्टी से कोई नाता नहीं है. वे लोग पहले से ही राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे, जिन्हें दोबारा फूल माला पहनाकर राजद की सदस्यता दिलाई.

साथ ही जिला अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्तमान राजद विधायक अपनी लोकप्रियता बढ़ाने और अपने आलाकमान से वाह-वाही लूटने के कारण ऐसा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड मुंगेर में पूरी तरह से मजबूत है और पार्टी में कहीं कोई किसी प्रकार की फूट नहीं है.

हम लोग मुंगेर में पूरी तरह से मजबूत है और मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है. एनडीए का जो भी उम्मीदवार होगा वह पूर्ण बहुमत से जीतेगा. वहीं इस संबंध में जदयू जिला उपाध्यक्ष कृष्चंद्र रूप बाबुल कहा कि मुंगेर में जनता दल यू पूरी तरह से मजबूत है और हम लोग शहर हो या ग्रामीण क्षेत्रों की बूथ हर जगह मजबूत स्थिति में है.

हर बार मुंगेर में जनता दल यू ने अपनी बढ़त बनाई है. हमारी यही मजबूत स्थिति को देखकर हुए लोग घबरा गए हैं, जिसके कारण वे लोग फर्जी सदस्यता अभियान चला रहे हैं. इस बार एनडीए की ही जीत होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानें घर में कहां लगाएं पितरों की तस्वीर, जिससे बनी रहेगी उनकी कृपा

Next Post

अस्त्र – शस्त्र चालन के उस्ताद विनोद का निधन

Next Post
अस्त्र – शस्त्र चालन के उस्ताद विनोद का निधन

अस्त्र - शस्त्र चालन के उस्ताद विनोद का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d