7 जून को बीजेपी की वर्चुअल रैली से पहले राजद ने थाली कटोरा पीटकर गरीब अधिकार दिवस मनाया. इस दौरान पूरे बिहार में राजद के कार्यकर्ता, नेता और अन्य लोगो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए.
पटना साहिब विघानसभा क्षेत्र में गरीब अधिकार दिवस पर गरीब, मजदूर, किसान भाईयों के अधिकार और सम्मान के लिए थाली- कटोरा बजाकर अंधी, गुंगी, बहरी डबल इंजन सरकार को जगाते हुए राजद नेता शिव मेहता ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार किया.

