BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद के नेता का दावा – लालू को जमानत मिलने पर गिर जाएगी नीतीश सरकार

by bnnbharat.com
February 20, 2021
in समाचार
लालू ने दिया नया नारा-“2020 नीतीश फिनिश“

लालू ने दिया नया नारा-“2020 नीतीश फिनिश“

Share on FacebookShare on Twitter

पटना:- शुक्र मनाएं नीतीश (Nitish Kumar) जी, आपकी सरकार बच गई. अगर लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) को जमानत (Bail) मिल जाती और लालू जी बाहर आते तो नीतीश जी आपकी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बच पाती. लेकिन खैर दो महीने की और मोहलत दे दी है कोर्ट ने. लेकिन दो महीने के बाद कौन बचाएगा बिहार के डबल इंजन की सरकार को — ये दावा है राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) का.

जैसे ही रांची से ये खबर आई कि लालू यादव को फिलहाल जमानत नहीं मिलेगी, पटना में विधानसभा सत्र में भाग लेने आए तमाम विधायकों पर निराशा छा गई. इसी कड़ी में जब राजद के वरिष्ठ नेता और लालू यादव के करीबी नेता भाई वीरेंद्र से इस मसले पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने तपाक से सबसे पहले नीतीश सरकार के बचने की बात कह अपनी नाराजगी जाहिर की.फिर कहा कि लालू यादव को बिहार की डबल इंजन सरकार बाहर नहीं आने देना चाहती है. बिहार के सत्ताधारी दल को डर है कि लालू के बाहर आते ही नीतीश कुमार अपनी सरकार नही बचा पाएंगे. लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी. लेकिन हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है. दो महीने के बाद उम्मीद है कोर्ट से लालू जी को राहत मिलेगी.

कोर्ट का फैसला सर्वमान्य : कांग्रेस

वहीं, लालू यादव कोर्ट से राहत नहीं मिलने की खबर पर कांग्रेस MLC प्रेमचंद्र मिश्रा कहते हैं कि न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है लालू जी को कोर्ट से राहत न मिलना. हमें उम्मीद थी कि लालू जी को जमानत मिल जाएगी. लेकिन कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है.दिन में ख्वाब देखना अब राजद के लोग : जेडीयू

वहीं, JDU प्रवक्ता निखिल मंडल लालू यादव के बेल नहीं मिलने और भाई वीरेंद्र के बयान पर कहते हैं कि लालू यादव को बेल न्यायालय को देना है. कोर्ट हर पहलू को ध्यान में रखकर ही फैसला करता है. कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है. भाई वीरेंद्र के दावे पर हंसते हुए कहते हैं कि दिन में ख्वाब देखना अब राजद के लोग छोड़ दें. चुनाव में पूरी ताकत और झूठ का सहारा लेकर भी नीतीश की सरकार बनने से नही रोक पाएं. लालू जी ने भी जेल से पूरी कोशिश कर ली थी राजद की सरकार बनाने की. लेकिन जो हुआ, वह देश और दुनिया ने देखा. लालू जी जेल से बाहर रहें या जेल के अंदर, नीतीश जी की सरकार को कोई हिला नहीं सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटेन: प्रिंस हैरी और मेगन से वापस ली गईं रॉयल उपाधियां, बकिंघम पैलेस ने की पुष्टि

Next Post

मंगल ग्रह पर ऐसा होता है सूर्यास्त , नासा ने शेयर की ये तस्वीर

Next Post
मंगल ग्रह पर ऐसा होता है सूर्यास्त , नासा ने शेयर की ये तस्वीर

मंगल ग्रह पर ऐसा होता है सूर्यास्त , नासा ने शेयर की ये तस्वीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d