BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

RJD नेता हत्याकांड: पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
RJD नेता हत्याकांड: पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में चर्चित निर्मल बुबना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कटिहार पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो अपराधियों की गिरफ्तारी सालमारी से और तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी मुंगेर से की है. इस संबंध में कटिहार के एसपी विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में सोनेलाल सहनी और व्यंजन कुमार यादव कटिहार के ही सालमारी के हैं. जबकि अजय मंडल मुंगेर जिले का रहनेवाला है. फिलहाल, उनसे पुलिस गंभीरता से पूछताछ कर रही है. इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

कटिहार एसपी विकास कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 3, अप्रैल 2021 की शाम 7.00 बजे सालमारी निवासी निर्मल बूबना की उनके घर से कुछ दूरी पर हनुमान मंदिर के पास अपराधियों ने कई राउंड गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. निर्मल की हत्या करने के बाद उनके घर से करीब तीन किलोमीटर दूर हाजीनगर स्थित सिद्धी विनायक पेट्रोल पंप से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने कैश काउंटर से करीब दो लाख रुपये लूट लिया था. मामले की जांच के बाद यह पाया गया कि निर्मल बूबना की हत्या और पेट्रोल पंप में लूट की घटना में एक ही अपराधी गिरोह शामिल है.

एसपी ने बताया कि हत्याकांड और मामले के जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि इस घटना को मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना के परिया और वर्तमान में कटिहार जिले के सालमारी निवासी कुख्यात अपराधी शंकर यादव ने अपने साथियों को बाहर से बुलाकर अंजाम दिया था. घटना से एक दिन पहले अपराधी सालमारी निवासी शंकर यादव के पिता व्यंजन यादव के घर पर जमा हुए थे और उनके द्वारा घटनास्थल और मृतक के आवाजाही की रेकी की गयी.

उन्होंने बताया कि घटना के दिन लगभग शाम सवा छह बजे जब निर्मल अपने घर से निकले तो इसकी सूचना लाइनर ने अपराधकर्मियों को दी. इसके बाद व्यंजन यादव के घर से एक बाइक पर सवार होकर शंकर यादव और उसके दो अन्य सहयोगी जो मुंगेर जिला से बुलाये गए थे ने हत्या की घटना को अंजाम दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

खूंटी का रिकॉर्ड टुटा, 24 घंटे में मिले 61 कोरोना मरीज

Next Post

परीक्षा के लिए बच्चों को मजबूर करने के लिए सीबीएसई जिम्मेदार: प्रियंका गांधी

Next Post
यूपी में युवाओं का भविष्य रौंदा जा रहा: प्रियंका गांधी

परीक्षा के लिए बच्चों को मजबूर करने के लिए सीबीएसई जिम्मेदार: प्रियंका गांधी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d