रांची: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ पार्टी के नेता-कार्यकर्ता शनिवार की सुबह रांची के डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के दरगाह पहुंचे. आरजेडी नेताओं ने मजार पर चादर पोशी करते हुए लालू यादव के लिए मन्नत मांगी.
चादरपोशी करने वालों में रांची जिला के उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, शुभम कुमार राज, मनोज कुमार शर्मा, इम्तियाज, राजकुमार के साथ-साथ राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

