रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री साईमन मरांडी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है.शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है.ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे.
इनके निधन पर झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से राजनीतिक क्षति हुई है ये हमेशा याद आएंगे. पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम,पूर्व विधायक राधाकृष्ण किशोर, संजय सिंह यादव, संजय प्रसाद यादव, यूथ अध्यक्ष रंजन कुमार ,प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ,मीडिया प्रभारी अंजल किशोर सहित राजद के अन्य नेताओं ने शोक एवं दुख व्यक्त किया है.

