रंजीत कुमार
सीतामढ़ी : आरजेडी के एक विधायक ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लिया है. ये राजद के सुरसंड विधानसभा के विधायक अब दुजाना है. इन्होंने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मदद पहुंचाने की बात कही है. उस वीडियो में विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ नाव पर बैठे दिख रहे हैं. जब उस वीडियो के बारे में पता लगाया तो मालूम हुआ कि या वीडियो सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के कोआरी डायवर्शन का है. इस वीडियो की हकीकत जानने BNN भारत न्यूज के संवाददाता रंजीत कुमार, कोआरी डायवर्शन पहुंचे तो जो हकीकत सामने आई वह विधायक के झूठ का पुलिंदा खोलने के लिए काफी था.
इस वीडियो की हकीकत के बारे में सीधा जनता से पूछा तो पूरा सच ही सामने आ गया. लोगों ने बताया कि इस कोआरी गांव में नाव का परिचालन ही नही हुआ है और दूसरी बात कि विधायक तो इस साल गांव में आए ही नहीं है.विधायक द्वारा जो वीडियो पोस्ट किया गया है उसमें एक चिमनी कोआरी डायवर्सन के पास का दिख रहा है और एक ओर पेड़ो का बगीचा है. लेकिन अभी वर्तमान में जो हालात है कोआरी के उस डायवर्शन पर नाव का परिचालन ही नहीं हो रहा है. अब सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जहां का यह वीडियो विधायक इस साल का बता रहे हैं वह वीडियो पिछले साल का है. उस इलाके में नाव ही नहीं चला है यह हम नहीं कह रहे हैं- इस मामले की हकीकत जनता की जुबानी सुनिए बताया जा रहा विधायक जी के उस वीडियो की हक़ीक़त क्या,,है,,,जबकि जो वीडियो विधायक द्वारा पोस्ट किया गया उसमें यह कोआरी का क्षेत्र है. कैसे एक विधायक द्वारा फर्जी तरीके से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को मदद पहुंचाने की बात फेसबुक के द्वारा कही गई है जो किसी भी जनता के लिए एक धोखे से कम नहीं है.
