BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजद ने चक्का जाम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया

by bnnbharat.com
February 6, 2021
in समाचार
राजद ने चक्का जाम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- राजद सहित विभिन्न धर्मनिर्पेक्ष राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा किसानों के समर्थन में चक्का जाम कार्यक्रम सफल. झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल, प्रदेश युवा राजद ,जे एम एम, कांग्रेस पार्टी ,भाकपा माले ,आईसा,एक्वा,ए आई सी सी टी यू,सी पी आई,सी पी एम,सीटू,डी एस ओ,अखिल भारतीय किसान सभा,एडवा सहित विभिन्न धर्मनिर्पेक्ष  राजनीतिक एवं  सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय स्तर पर देश के किसानों द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार से किसान विरोधी कानून वापस लेने हेतु एक दिवसीय चक्का जाम आंदोलन का राज्य के सभी जिलों में सड़कों पर उतर कर तमाम गणमान्य नेतागण एवं कार्यकर्ता गण अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम किए जिसमें सभी पार्टियों के साथ साथ आम जनता के अपार सहयोग से चक्का जाम कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल रहा.

 झारखंड की राजधानी रांची के बूटी मोड़  चौक पर कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष  अभय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष   राजेश यादव,कांग्रेस पार्टी से झारखंड सरकार के माननीय कृषि मंत्री   बादल पत्रलेख ,जे एम एम से  महिला आयोग की पूर्व  अध्यक्षा   महुआ मांझी,ए आई सी सी यू के प्रदेश अध्यक्ष   शिवेंदु सेन ने केंद्र सरकार के द्वारा पारित किसान विरोधी कानून का पुरजोर विरोध करते हुए अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार गूंगी,  बहरी एवं अंधी हो चुकी है. किसान देश के अन्नदाता हैं, केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उनकी फरियाद सुनने के बजाय ठंड के मौसम में उन पर पानी की बौछार किया जाना,गरीबों किसानों पर लाठीचार्ज किया जाना, सड़कों पर कील ठोक देना ,उन्हें आतंकवादी खालिस्तानी की संज्ञा देकर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाना न्याय संगत नहीं है जो सरासर गलत है उक्त सभी नेताओं ने आगे कहा कि  सैकड़ों किसानों की इस आंदोलन में मृत्यु हो चुकी है पर केंद्र की भाजपा सरकार अपनी हठधर्मी पर अटल है एवं गरीब किसानों से बात तक नहीं करना चाह  रही है. उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह केंद्र की  भाजपा की सरकार ने अनेक सरकारी संस्थानों को देश के चांद गिने-चुने पूंजीपतियों के हाथ में बेचने या गिरवी रखने का काम किया है ठीक उसी तरह किसान विरोधी कानून लाकर देश के किसानों को एवं देश के गरीबों को चंद पूंजीपतियों के हाथ में गिरवी रखकर गरीब किसानों को पूंजीपतियों के हाथों गुलाम बनाना चाह रही है अतः केंद्र के भाजपा की सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी एवं गरीब विरोधी कानून काला कानून है जो किसान हित एवं देश के हित में नहीं है. सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पारित किया गया किसान विरोधी कानून जब तक केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती तब तक देश के किसानों द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर समस्त राजनीतिक एवं सामाजिक संगठन किसानों के आन्दोलन में संयुक्त रूप से साथ हैं .

राजद प्रदेश प्रवक्ता मोवइसलाम,  युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष श्री रंजन कुमार, वरिष्ट समाजसेवी दयामणि बारला, जे एम एम के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम,सी पी एम के सुशांतो सेन,एपवा की वरिष्ट नेत्री श्रीमति नंदीता भट्टाचार्य  ने भी अपने  अपने संबोधन में भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी  कानून को काला कानून की संज्ञा देते हुए कहा कि उक्त कानून के तहत पूरे देश में सिर्फ किसान ही नहीं साथ में आम जनता भी प्रभावित होंगे साथ ही साथ उक्त किसान विरोधी कानून के तहत केंद्र की भाजपा सरकार देश के चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने की गरज से देश के  किसानों एवं देश के गरीबों को देश के चंद पूंजीपतियों के हाथ में गिरवी रखना चाह रही है जिसे किसानों सहित देश की आम गरीब जनता समझ चुकी है एवं उक्त किसान विरोधी एवं गरीब विरोधी कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आज समस्त लोग आन्दोलन करने पर बाध्य हैं  अतः केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जब तक उक्त किसान विरोधी कानून वापस नहीं ले लिया जाता है तब तक सभी धर्मनिर्पेक्ष पार्टियाँ संयुक्त रूप से किसानों द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन के समर्थन में उनके साथ हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह,उपाध्यक्ष  राजेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता  मोव इसलाम,युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष  रंजन कुमार,राजद जिला अध्यक्ष गफार अंसारी, अंजल किशोर,शौकत अंसारी, कमलेश यादव, जनक नायक,  अनिल शर्मा, संतोष शर्मा, मौलाना अनवार, सरफराज अहमद,सलील अंसारी,  अमित जयसवाल, गायित्री देवी,ममता कुजूर,सकल श्रीवास्तव,अकबर खान,जे एम एम से महुवा मांझी, ,मुश्ताक आलम,आफताब आलम, रीना तिर्की,अश्विनी कुमार, सुधा मुण्डा,फरीद खान,गोपाल, शिवेंदू सिंह ,सुशांतो सेन,दयामणि बारला, भुनेश्वर केवट,न॔दीता भट्टाचार्य, नवरीन,तरूण सहित सैकड़ों नेतागण एवं कार्यकर्ता गण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे.उक्त आशय की जानकारी  झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मोवइसलाम ने दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सड़क सुरक्षा को लेकर छात्रों व शिक्षकों के लिए कार्यशाला

Next Post

हॉकी चैंपियनशिप को लेकर विधायक ने सहयोग का दिया भरोसा

Next Post
चिली से लौटी हॉकी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

हॉकी चैंपियनशिप को लेकर विधायक ने सहयोग का दिया भरोसा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d