रांची: भारत -चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी मे सोमवार की देर रात चीनी सैनिकों से हुई झड़प मे शहीद हुए झारखण्ड के बहादुर जवानो को राजद ने दो मिनट का मौन रख कर श्रदांजलि दी.
प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि देश के बहादुर सैनिकों का इस तरह से नुकसान होना चिंता का विषय है. केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सीमा विवाद पर जल्द से जल्द कोई कड़ा निर्णय लेना चाहिए नहीं तो इसी तरह से हमारे जवानों को नुकसान उठाते रहना होगा.
वहीं युवा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शहीद परिवारों के साथ पार्टी की पूरी संवेदना है और हर संभव मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जायेगा.
इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में राजद के प्रदेश उपाध्य्क्ष श्याम दास सिंह, राजेश यादव, खटाल प्रकोस्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौरी शंकर यादव, कमलेश यादव, राजेश रौशन, अर्जुन यादव, रांची जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ़्फ़ार, धर्मेंद्र सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद थे.

