रांचीः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जेल मैन्यूअल उल्लंघन मामले में अब पांच मार्च को सुनवाई होगी। अदालत ने सभी कागजातों को दुरुस्त करने के लिए एक सप्ताह का समय राज्य सरकार को दिया है. इस मामले की को लेकर शुक्रवार को .हाइकोर्ट में जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई.
बताते चलें कि लालू प्रसाद चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं. रिम्स में भर्ती रहने के दौरान सजायाफ्ता लालू यादव पर जेल मैनुअल उल्लंघन का आरोप है. चारा घोटाला मामले में सुनवाई के दौरान सीबीआई द्वारा जेल मैनुअल के उल्लंघन का मुद्दा उठाया गया था.
इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव द्वारा जेल मैनुअल की एसओपी पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. कोर्ट ने आरजेडी सुप्रीमो की हेल्थ स्थिति पर भी एक डिटेल रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया था. यही नहीं कोर्ट ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा था कि राज्य सरकार हाई कोर्ट को हल्के में ले रही है. बता दें कि वर्तमान में लालू यादव का इलाज दिल्ली के AIMS में चल रहा है.

