पटना: आरजेडी की हार की समीक्षा बैठक करने के दौरान तेजस्वी यादव ने अपने नेताओं से कहा था कि 2021 में कभी भी चुनाव हो जाएगा. ऐसे में सावधान और तैयार रहें. जिसके बाद आज बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है और कहा कि वह दिन में सपना देख रहे हैं. लेकिन उनको सपना देखना बंद कर देना चाहिए.
संजय जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव मुंगेरी लाल का सपना देख रहे हैं. जब से बैलेट पेपर बंद हुआ है तब से बैलेट बॉक्स लूटने का धंधा आरजेडी का बंद हो गया है. इनकी दुकानें बंद हो गई है. ईवीएम लूट नहीं हो सकती है. इसलिए वह सत्ता से बाहर हो गए हो गए.
जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता पर भरोसा कम हैं. उनको तो अपराधियों पर भरोसा होता है. अपराधियों के भरोसे ही बैलेट पेपर लूटकर उनकी सरकार बनती रही है. तेजस्वी बचपन से ही झूठ बोलते हैं. उनके घर में ऐसा माहौल रहा हैं. तेजस्वी जब छोटे थे तो उस दौरान से ही उनके पिता दूसरों की जमीन तेजस्वी के नाम पर लिखाते थे.

