जमशेदपुर: बिहार के भावी मुख्यमंत्री और गरीबों के मसीहा तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर आरजेडी कार्यकर्त्ताओं ने केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया. इस मौके पर आरजेडी नेताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने उनको जन्मदिन के अवसर पर बहुत बड़ा गिफ्ट देने जा रही है. सामाजिक न्याय के सिपाही तेजस्वी यादव को भारी मतों से जिताने के लिए पूरे बिहार की जनता ने राजद के पक्ष में जोरदार मतदान किया. फलस्वरूप भाजपा और जदयू की करारी हार होने जा रही है.
बिहार की जनता 10 नवंबर को जश्न मनाएगी. उक्त बातें राजद से जुड़े अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने कही है. आगे कहा है कि 10 नवंबर को राजद के शानदार जीत ही तेजस्वी यादव के जन्मदिन का गिफ्ट होगा. बिहार की जनता को भरोसा है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा.
आज जन्मदिन के मौके पर राजद के कार्यकर्ताओं और बिहार के लोग केक काटकर जन्मदिन की खुशी मना रहे हैं. बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा तेजस्वी यादव पूरा करेंगे. अब बिहार में भाजपा और जदयू का कोई भविष्य नहीं है.

