BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

देवकमल हॉस्पिटल प्रबंधन को RMC का नोटिस, तीन दिन में अस्पताल भवन खाली करने का निर्देश

by bnnbharat.com
November 29, 2020
in Uncategorized
देवकमल हॉस्पिटल प्रबंधन को RMC का नोटिस, तीन दिन में अस्पताल भवन खाली करने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi : राजधानी के रातू रोड स्थित देवकमल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को रांची नगर निगम ने टर्मिनेट कर दिया है. निगम ने हॉस्पिटल प्रबंधन को नोटिस भेज अगले तीन दिनों में अस्पताल भवन खाली करने का निर्देश दिया है. निगम और हॉस्पिटल प्रबंधन के बीच हुए करार की शर्तों के उल्लंघन को देख निगम ने यह कदम उठाया है

इन शर्तों के उल्लंघन पर निगम ने की कार्रवाई

बता दें कि रातू रोड स्थित रांची नगर निगम के इस अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी देवकमल हॉस्पिटल प्रबंधन को दी गयी थी. इसके लिए वर्ष 2014 में रांची नगर निगम और देवकमल हॉस्पिटल के बीच करार हुआ था. इस करार में कई शर्तों में से कुछ शर्तें यह भी तय हुई थीं कि देवकमल हॉस्पिटल नगर निगम के अधिकारियों और कर्मियों को किसी भी तरह के इलाज में 10 से 20 प्रतिशत तक की रियायत देगा. साथ ही हॉस्पिटल का करीब 20 प्रतिशत बेड भी निगमकर्मियों के लिए सुरक्षित रखा जायेगा. इसी तरह इमरजेंसी सेवाओं में इन कर्मियों का फ्री में इलाज होगा. रांची नगर निगम का कहना है कि इस अस्पताल में देवकमल हॉस्पिटल प्रबंधन ने ये सुविधाएं निगमकर्मियों को नहीं दी.

निगम को हॉस्पिटल से आज तक नहीं मिला राजस्व

रांची नगर निगम के मुताबिक, दोनों के बीच हुए करार के तहत यह भी निर्णय हुआ था कि लाइसेंस फी के रूप में हॉस्पिटल प्रबंधन निगम को अपनी कमाई का 10 प्रतिशत जरूर देगा. लेकिन, आज तक इस अस्पताल से निगम को किसी भी तरह का राजस्व नही मिला. यहां तक कि मरीजों से निजी अस्पतालों की तरह ही कंसल्टेंसी फी भी देवकमल हॉस्पिटल ने वसूली.

Samford

अस्पताल का नये सिरे से संचालन करेगा निगम

निगम की स्वास्थ्य शाखा की मानें, तो निगम इस अस्पताल को देवकमल हॉस्पिटल से वापस लेने के बाद नये सिरे से इसका संचालन करायेगा. इसके लिए बाकायदा निगम टेंडर भी निकालेगा. जिस कंपनी या संस्था को काम मिलेगा, उसे निगम पीपीपी मोड पर चलाने को देगा. उस दौरान भी किफायती दर पर मरीजों का इलाज किया जायेगा. निगमकर्मियों को रियायत दर पर बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

UPDATE:- विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में स्वीकृत पद के विरुद्ध नियुक्त घंटी आधारित शिक्षकों का अवधि विस्तार 31 मार्च 2021 तक बढ़ेगा

Next Post

UPDATE:- फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) को नेशनल इंडस्ट्री पार्टनर बनाएगी राज्य सरकार, उद्योग विभाग और फिक्की के बीच होगा एमओयू

Next Post
सम्यक बदलाव एवं प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है राज्य सरकार:मुख्यमंत्री

UPDATE:- फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) को नेशनल इंडस्ट्री पार्टनर बनाएगी राज्य सरकार, उद्योग विभाग और फिक्की के बीच होगा एमओयू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d