BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क हादसा: दो कारों की भिड़ंत में 6 लोगोें की हुई मौत, 6 घायल

by bnnbharat.com
October 29, 2019
in समाचार
सड़क हादसा: दो कारों की भिड़ंत में 6 लोगोें की हुई मौत, 6 घायल

Road accident: 6 people killed, 6 injured in two cars collision

Share on FacebookShare on Twitter

इंदौर: भाईदूज की सुबह शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रालामंडल के समीप भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज गति से जा रही दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह लगभग 5 बजे तेजाजी नगर थानांर्गत बाईपास पर हुआ. यहां इंदौर और महाराष्ट्र पासिंग कार एमपी 09 सीडी 2251 और एमएच 03 एडब्ल्यू 4121 आमने-सामने टकरा गईं. कारों की रफ्तार काफी तेज थी तथा इनमें से एक महू की तरफ और दूसरी इंदौर की तरफ जा रही थी. हादसे के बाद दोनों कारों में सवार लोग बुरी तरह से फंस गए. मौके से गुजर रहे लोगों ने भीषण हादसा देख तत्काल पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. कार में फंसे लोगों को राहगीरों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकालने की कोशिश की. इसी दौरान मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस और तेजाजी नगर थाने के पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से सभी छह घायलों को बाहर निकाला और एमवाई अस्पताल पहुंचाया.

हादसे में आरोही पुत्री जयप्रकाश (4 माह) निवासी समर पार्क महू, कैप्टन जयप्रकाश पुत्र नुनू झा (30), नुनू झा निवासी महू (65), सुमित्रा झा (60) तथा दो असिस्टेंट रोशन एवं गौरव की मौत हो गई. हादसे में सुरुचि पति जयप्रकाश (22), रुचि पिता राजेश (19), अर्जुन पिता शिवदीन (42) सभी निवासी समर पार्क महू, अरशद पिता ताज मोहम्मद (28) निवासी इस्लामपुरा गोंडा, अनवर पिता रमजान (19), धनीराम पिता दसई (35) निवासी यादव नगर मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद महू के मृतकों और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों कारों की गति अधिक थी, जिसके चलते हादसा हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं

Next Post

डीजीसीए ने 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल किये हुए पीडब्ल्यू इंजन बदलने को कहा

Next Post
डीजीसीए ने 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल किये हुए पीडब्ल्यू इंजन बदलने को कहा

डीजीसीए ने 3,000 घंटों से ज्यादा इस्तेमाल किये हुए पीडब्ल्यू इंजन बदलने को कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d