पलामू: पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा- मेदिनिनगर रांची मुख्य मार्ग पर स्थित पोखराहा गांव में बुधवार के तड़के ट्रक व स्विफ्ट डिजायर के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
एक की मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला व एक पुलिस का जवान शामिल हैं. स्विफ्ट डिजायर मेदिनीनगर से रांची की ओर आ रहा था. ट्रक रांची की तरफ से मेदिनीनगर की ओर आ रही था.
इसी बीच सुबह 4 .45 बजे दोनों वाहन के बीच टक्कर हो गई. इस दौरान लगभग लगभग 3 घंटे सड़क जाम रही. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है. दोनों घायलों को मेदिनीराय मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, घटना करीब सुबह 4:45 बजे की हैं.इस दुर्घटना में मृतकों में पुलिस जवान अखिलेश यादव ,उनकी पत्नी व बेटा शामिल हैं. की मौत हो गई है. दुर्घटना के तुरंत बाद घायलों को पलामू मेडिकल कॉलेज में लाया गया था.
यहां चिकित्सकों ने उक्त तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. पोखराहा में हुए दुर्घटना में सभी मृतक एक ही परिवार के छतरपुर थाना के कौवल पंचायत के निवासी है. इलाज के लिए रांची जा रहे थे. पुलिस जवान अखिलेश धनबाद में पोस्टेड था.

