दिल्ली: दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर और टीकमगढ़ ले जा रही एक बस की ग्वालियर जिले के जौरसी में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. बस में प्रवासी मजदूर थे.
वहीं सब इंस्पेक्टर (बायोला थाना) ने बताया, “हादसे में 3 की मृत्यु और 5-7 लोग घायल हुए हैं. तेज़ गाड़ी चलाने की वजह से ये हादसा हुआ है.”

