जम्मू: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में आईएएफ के जवान की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रही एक कार केलहा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई. कार बिना आरसी के थी. उसमें भारतीय वायु सेना का जवान सफर कर रहा था और उसे बुरी तरह से चोटें आई.
पुलिस के अनुसार उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मद्द से फौरन अस्पताल पहुंचाया पर उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी पहचान सलेक्शन ग्रेड चालक 38 वर्षीय केहर सिंह पुत्र झंडा सिंह सकीना निवासी डिगियाना के तौर पर हुई. मेडिकल औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिवार को सौंप दिया गया.

