घाटशिलाः घाटशिला के गालूडीह थाना के खेड़ा कॉलोनी में किरण होटेल के समीप NH-18 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पाईरागुडी निवासी तुषार कान्ती वेरा के रूप में हुई. वे साइकिल से काम करने जा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी विकास जायसवाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस दौरान उन्होंने नाराज लोगों को समझाया कि वे दुर्घटना में संलिप्त गाड़ी को पकड़ने की कोशिश करेंगे. साथ ही प्रयास करेंगे सड़क दुर्घटना में मृतकों के मिलने वाला लाभ इनके परिजनों को शीघ्र मिले.

