BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यूपी के हापुड़ में सड़क हादसा

by bnnbharat.com
July 22, 2019
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी के हापुड़ जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे गांव सादकपुर के सामने एक मिनी ट्रक तथा पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए । उसमें सवार आठ बच्चों समेत नौ की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। बताया गया है कि अधिकतर लोग एक ही खानदान के हैं। आरोपी चालक मिनी ट्रक लेकर फरार हो गया। धौलाना के गांव सालेपुर कोटला से हाजी मेहरबान की बेटी का निकाह मेरठ के गांव जई नंगला में तय हुआ था, जिसकी बारात आ रही थी। बताया गया है गुलिस्तां का निकाह हापुड़ नगर स्थित वंश गार्डन में था। गांव से काफी तादाद में लोग निकाह समारोह मे शामिल होने के लिए आए थे।

रात को करीब साढ़े 11 बजे कुछ लोग शादी समारोह शामिल होने के बाद पिकअप से लौट रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव सादिकपुर के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बीच में फट गई और उसमें सवार करीब 20 बच्चे और लोग हाईवे पर बिखर गए।

टक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। जबकि हाईवे पर दौड़ रहे अन्य वाहन चालकों ने हादसा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर आठ बच्चों समेत नौ को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों की उम्र 8 से लेकर 14 साल से कम बताई जा रही है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सत्यपाल मलिक का बयान,उमर अब्दुल्ला ने साधा निशाना

Next Post

फ्लोर टेस्ट में विधानसभा नहीं पहुंचे BSP के विधायक

Next Post
फ्लोर टेस्ट में विधानसभा नहीं पहुंचे BSP के विधायक

फ्लोर टेस्ट में विधानसभा नहीं पहुंचे BSP के विधायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d